जल्दी ही मिलने वाला है सैटेलाइट से इंटरनेट | Jio, Airtel और VI की बढ़ी मुसीबत!
एलन मस्क की स्टारलिंक (Starlink) के लिए भारत में राहें आसान हो गई हैं। देश में स्टारलिंक के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा लाइसेंस ऐप्लिकेशन का आगे बढ़ना लगभग तय हो गया है। स्टारलिंक ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) की ''डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी रिक्वायरमेंट्स'' को मान लिया है। इन दोनों ने सिक्योरिटी से जुड़ी कई चीजों पर सहमति व्यक्त की है। कुछ दिन से यह मामला सहमित पर अटका हुआ था।
स्टारलिंक के लिए राहें आसान
स्टारलिंक और जेफ बेजोस के कुइपर के भारत में एंट्री करने में यही एक बड़ी बात थी, जो अब स्टारलिंक ने स्वीकार कर ली है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने दिशा-निर्देशों में कहा है कि भारत में जो भी सैटेलाइट कंपनी काम करेगी। उसे डेटा देश के भीतर ही स्टोर करना होगा।ध्यान देने वाली बात है कि भारत सरकार की तरफ से भले ही स्टारलिंक के लिए रास्ते खोल दिए गए हैं, लेकिन स्टारलिंक ने अभी तक इस पर अपनी बात नहीं रखी है।
इस मामले में भी खुले रास्ते
निजी ऑपरेटरों की बढ़ी मुश्किलें
स्टारलिंक के भारत आने को लेकर जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने नाराजगी जताई है। जियो और एयरटेल नीलामी के जरिए स्पेक्ट्रम के आवंटन पर जोर दे रहे हैं। इनका मानना है कि नीलामी के जरिए पुराने ऑपरेटर्स को भी समान अवसर उपलब्ध होना चाहिए, जो स्पेक्ट्रम खरीदते हैं और टेलीकॉम टावर जैसे बुनियादी ढ़ांचे स्थापित करते हैं। हालांकि इस पर स्टारलिंक का कहना है कि उसकी सर्विस टेलीकॉम कंपनियों से अलग है।
0 Comments